विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं, 25 नए मामले आए सामने

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है. दिल्‍ली में पिछले 24 घण्टे के दौरान एक भी शख्‍स की मौत कोरोना संक्रमणक के कारण नहीं हुई है जबकि इस अवधि में 25 केस दर्ज किए गए हैं.

दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं, 25 नए मामले आए सामने
दिल्‍ली में पिछले 24 घण्टे के दौरान 25 केस दर्ज किए गए हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली:

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है. दिल्‍ली में पिछले 24 घण्टे के दौरान एक भी शख्‍स की मौत कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुई है जबकि इस अवधि में 25 केस दर्ज किए गए हैं. सक्रिय यानी एक्टिव मरीजों की संख्या 310 है, इसमें से होम आइसोलेशन में 96 मरीज है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.021 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.पिछले 24 घंटे में सामने आए 25 केसों को मिलाकर दिल्‍ली में कोरोना के मामलों का कुल आंकड़ा 14,39,466 हो गया है.

पिछले  24 घंटे में  37 मरीज, डिस्चार्ज हुए और रिकवर मरीजों का कुल आंकड़ा 14,14,066 हो गया है.  24 घंटे में हुए 56,293 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,88,12,339 (RTPCR टेस्ट 47,577 एंटीजन 8716) है.  कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 97 है जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.भारत की बात करें तो देश में नए कोरोना केसों की संख्‍या कुछ बढ़ी है.  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,623 नए केस सामने आए और 197 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट 98.15% है जो कि मार्च 2020 से ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 19,446 लोग कोरोना से ठीक हुए. टोटल रिकवरी की बात करें तो  3,34,78,247 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,098 है जो कि पिछले 229 दिनों में सबसे कम है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.34% है जो कि पिछले 117 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.10% है जो कि पिछले 51 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 41,36,142 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 99,12,82,283 वैक्सीनेशन हो चुका है.

- - ये भी पढ़ें - -
* "अब महाराष्ट्र कांग्रेस में उठापटक, शीर्ष प्रवक्ता ने छोड़ा पद? सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
* 'कहा था सब साथ ही हैं' : कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के मंत्री ने साधा निशाना
* "WHO के महानिदेशक ने भारत के कोविड टीकाकरण प्रयासों की सराहना की : स्वास्थ्य मंत्री

लेखक के बारे में
img
शरद शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Cases, Delhi CoronaVirus Update, Delhi Coronavirus Updates, Delhi Corona, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com