5 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई. संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन' स्वरूप के 8,891 मामले भी शामिल हैं. कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,36,628 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.62 प्रतिशत है. देश में 230 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है. वहीं, 310 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,86,761 हो गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है.