राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस में कई महीनों तक चले उठापटक के बाद आज अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है. उससे पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा है कि राज्य की नई कैबिनेट में 'प्रियंका गांधी की छाप' है. एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सचिन पायलट ने इस बात से इनकार किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी है. उन्होंने कहा कि जो भी मंत्री बन रहे हैं वो किसी गुट के नहीं हैं. मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को शामिल किया जाना है. उन्होंने मंत्रिमंडल फेरबदल पर खुशी जताई.
पायलट ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल से अच्छा संदेश जा रहा है और इससे कांग्रेस को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट है. उन्होंने मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया है. पायलट ने कहा कि विस्तृत चर्चा और व्यापक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर ही गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल का फैसला किया गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राजस्थान में सत्ता संतुलन की कोशिश: अशोक गहलोत कैबिनेट में आज फेरबदल, 15 नए मंत्री लेंगे शपथ
पायलट ने कहा कि नई कैबिनेट में समाज के हरेक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है. उन्होंने बताया कि शाम में शपथ लेने वाली कैबिनेट में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विधायकों को भी जगह दी गई है. इनके अलावा समाज के दूसरे समुदायों का भी ख्याल रखा गया है. उन्होंने बताया कि नई कैबिनेट में 4 SC-ST को जगह दी गई है.
अशोक गहलोत की नई कैबिनेट में 5 पायलट समर्थकों को मिल सकती है जगह, आज शपथ लेंगे मंत्री
माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट के पांच समर्थक भी शामिल होंगे. कांग्रेस आलाकमान के साथ कई दौर की लंबी बातचीत के बाद ही नए मंत्रिमंडल की जमीन तैयार होने लगी थी. अशोक गहलोत ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में 30 मंत्री होंगे, जिनमें 15 नए चेहरे होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं