विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का क्या होगा, बीजेपी के नेता तय कर रहे हैं पार्टी के पदाधिकारी

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दतिया जिले में संगठन चुनाव के कराने आए निर्वाचन अधिकारियों पर भाजपा से सांठगांठ कर मनपसंद पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रयास किए जाने के आरोप लगे हैं.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का क्या होगा, बीजेपी के नेता तय कर रहे हैं पार्टी के पदाधिकारी
कांग्रेस के पदाधिकारियों पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)
  • संगठन का चुनाव कराने आए नेताओं पर आरोप
  • बीजेपी से सांठगांठ करने की बातें
  • सांसद कांतिलाल भूरिया भी लगा चुके हैं आरोप
भोपाल:

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस के सामने एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दतिया जिले में संगठन चुनाव के कराने आए निर्वाचन अधिकारियों पर भाजपा से सांठगांठ कर मनपसंद पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रयास किए जाने के आरोप लगे हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एक साल बाद विधानसभा चुनाव होना है और उससे पहले हो रहे संगठन चुनाव के लिए दतिया आए निर्वाचन अधिकारियों ने भाजपा नेताओं से सांठगांठ कर ली. यहां बताना लाजिमी होगा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कांतिलाल भूरिया कई बार आरोप लगा चुके हैं कि 'फूलछाप' कांग्रेसी ही कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

मध्य प्रदेश : अपनों की खींचतान से जूझ रही है कांग्रेस, क्या विधानसभा चुनाव से पहले कर बैठी है एक बड़ी गलती

पार्टी के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि संगठन के चुनाव के लिए नियुक्त पदाधिकारियों ने स्थानीय भाजपा नेताओं से सीधा संपर्क कर उनकी मनमाफिक पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए सौदेबाजी कर ली है.  इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार भागीरथ प्रसाद को सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में शामिल कराया था और वे चुनाव भी जीते थे. ऐसा ही कुछ संगठन चुनाव में हो रहा है, 'फूलछाप' कांग्रेसियों को पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले उनका दल बदल कराकर कांग्रेस को कमजोर कर दिया जाए.

वीडियो : किसानों पर लाठीचार्ज

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया है कि दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मंत्री नरोत्तम मिश्रा से कांग्रेस संगठन के निर्वाचन अधिकारियों ने सांठगांठ कर फूलछाप कांग्रेसियों को पदों पर बैठा दिया है, बस घोषणा होना बाकी है.  भारती ने कहा कि वस्तुस्थिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के नेताओं को अवगत कराएंगे, क्योंकि संगठन चुनाव में पैसे का लेन-देन भी हुआ है.

इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com