- दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल
- अनुच्छेद 370 पर दिया था बयान
- बीजेपी नेताओं ने सिंह पर साधा निशाना
कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के क्लब हाउस चैट के एक वायरल ऑडियो पर हंगामा मचा हुआ है. इस ऑडियो में उन्होंने दावा किया है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर फिर से विचार करेगी. उनके इस बयान के बाद कई बीजेपी नेताओं ने सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने बीजेपी के सोशल मीडिया चीफ अमित मालवीय (Amit Malviya) द्वारा ट्वीट किए गए ऑडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कांग्रेस पार्टी की यही मानसिकता है जिसने कश्मीर में अलगाववाद के बीज बोए हैं और घाटी में पाकिस्तान के मंसूबों को बढ़ावा दिया है.'
दिग्विजय सिंह ने सभी आलोचकों को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता.' शेफाली वैद्य को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'शेफाली को यह भ्रांतिपूर्ण लग सकता है लेकिन लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक और वे सभी जो भाजपा-मोदी शाह शासन का विरोध कर रहे हैं, इस विनाशकारी शासन को खत्म करने के लिए हर इंच लड़ाई लड़ेंगे.'
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
अनपढ़ लोगों की जमात को
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 12, 2021
Shall और Consider में फ़र्क़
शायद समझ में नहीं आता।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इसपर जवाब देना चाहिए. पात्रा ने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को एक हादसा बताया था और 26/11 आतंकी हमले को आरएसएस की साजिश करार दिया था.
संबित पात्रा ने कहा कि यह सब उस टूलकिट का हिस्सा है, जिसमें भारत को बदनाम करने और प्रधानमंत्री मोदी को अपदस्थ करने की साजिश चल रही है. दिग्विजय सिंह का बयान यह दिखाता है कि पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की सांठगांठ है. यह कश्मीर की शांति और वहां के लोगों के बेहतर हो रहे जीवन को बिगाड़ने की एक कोशिश है.
मुकेश अंबानी मामला : दिग्विजय सिंह बोले, NIA को जांच सौंपने का अर्थ बीजेपी से तफ्तीश कराना
हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने ट्वीट किया, 'वह अपने पाकिस्तान परस्त रुख के लिए जाने जाते हैं. अगर ऐसा रहा तो एक दिन वह पाकिस्तान का बंटवारा करने के लिए इंदिरा जी की निंदा करेंगे.'
VIDEO: क्लब हाउस चैट में दिग्विजय पर बीजेपी का हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं