जनता दल (यूनाइटेड) के तीन तलाक विधेयक का विरोध करने पर दृढ़ रहने के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से बाहर निकल जाए अथवा बिहार से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. उधर, भाजपा ने बिहार में उसके सहयोगी दल जदयू के विधेयक पर अलग रुख को कमतर करने का प्रयास किया और कहा कि विकास के मुद्दे पर एनडीए में कोई मतभेद नहीं है. कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि जद(यू)और भाजपा के बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे अहम मुद्दों पर विचारधारा में गंभीर मतभेद हैं. सिंह ने यहां कहा कि जद(यू) को यह समझना चाहिए कि अगर वह एनडीए में बना रहता है तो उसका बिहार में जनता के बीच खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा. ऐसा होने पर राज्य से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि जद(यू) ने तीन तलाक के मुद्दे पर अपना रूख उस वक्त ही स्पष्ट दिया था जब केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस पर अध्यादेश को मंजूरी दी थी. विधेयक को राज्यसभा में भेजे जाने के बाद पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि जद(यू) इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगा. जदयू के रुख को कमतर करने का प्रयास करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘सहयोगी दलों की राम मंदिर, अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता और तीन तलाक पर पहले से ही अलग राय रही है. लेकिन विकास के मुद्दे पर राजग में कोई मतभेद नहीं है.'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या चाहते हैं अयोध्या के लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं