- कांग्रेस ने मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है
- आर्थिक विकास दर कम रहने के चलते बोला हमला
- मनेरगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की मांग की
कांग्रेस ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर 4.7 फीसदी रहने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद करने का शनिवार को आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार को गरीबों के हाथ में पैसे देने चाहिए और मनरेगा के तहत दिहाड़ी को 500 रुपये किया जाना चाहिए. पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार को नौकरियां जाने से जुड़े आंकड़े जारी करने चाहिए.
कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति, पी. चिदंबरम ने कहा- केजरीवाल सरकार को कानून की समझ गलत
उन्होंने कहा, "इस सरकार ने अपने कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. जीडीपी विकास दर 4.7 फीसदी हो गयी है. ये आकंड़े उस वक्त के हैं जब त्यौहारों का मौसम था. इसका मतलब कि लोगों के पास पैसे नहीं हैं." उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस राजस्व का अनुमान लगाया है, यह उससे बहुत कम है. दिसंबर तक सरकार को 11 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला. क्या आखिरी तीन महीनों में 15 लाख करोड़ रुपये का संग्रह कर लेगी?
दिल्ली में दंगों की आग के लिए जिम्मेदार कौन? कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार
शर्मा ने कहा, '' अब समय है कि सरकार जग जाए, वास्तविकता को ना नकारें. गरीब आदमी के हाथ में पैसा दें. बेहतर तरीका है कि मनरेगा के तहत 500 रुपये की दिहाड़ी दें. मनरेगा के तहत 150 दिन के काम को जरूरी बनाया जाए.'' उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को नौकरियां जाने के बारे में सही आंकड़े पेश करने चाहिए.
देखें Video: दिल्ली हिंसा मामले में राष्ट्रपति से मिले कांग्रेसी नेता
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं