दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को ईडी को निर्देश दिया कि वह अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ अगले मंगलवार तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे. न्यायमूर्ति सुनील गौड़ ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पुरी को जांच में शामिल होने के लिए कहने को स्वतंत्र है.
अदालत ने पुरी को 20 अगस्त तक अंतरिम राहत प्रदान की. अदालत उस दिन पुरी की उस याचिका पर आगे सुनवाई करेगी जिसमें उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किये जाने संबंधी निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है.
कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी पर कार्रवाई, 300 करोड़ की कीमत का बंगला सीज़
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अदालत ने ईडी से स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर बताने को कहा कि पिछले हफ्ते पुरी को अग्रिम जमानत देने से इंकार किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में ताजा स्थिति क्या है. 3600 करोड़ रूपए का यह सौदा रद्द कर दिया गया था. अदालत ने कहा कि स्थिति रिपोर्ट में यह बताया जाना चाहिए कि कथित धनशोधन में याचिकाकर्ता (पुरी) की वास्तव में क्या भूमिका रही है.
आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दर्ज किया मामला
पुरी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उन्हें सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम राहत प्रदान की जाए क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है. उन्होंने इस आधार पर अग्रिम जमानत मांगी थी कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमन लेखी और ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अजय दिग्पाल ने याचिका का विरोध किया और कहा कि नौ अगस्त को पुरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और वह मामले की जांच में शामिल नहीं हो रहे और फरार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं