- अरुणाचल में 1 किलोमीटर तक घुसे चीनी सैनिक
- मुंबई में एक इमारत में आग लगने से 4 की मौत
- राज्यसभा में तीन तलाक बिल: सरकार के पास सिर्फ दो दिन
चीन का सड़क निर्माण दल पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर अंदर तक आ गया था, लेकिन भारतीय सैनिकों द्वारा विरोध करने पर वे लौट गये. वहीं गुरुवार को सरकार फिर से तीन तलाक़ बिल को राज्यसभा में पास करवाने की कोशिश करेगी. हालांकि राज्यसभा में संख्या बल न होने की वजह से ट्रिपल तलाक बिल पास कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है.मुंबई के मरोल इलाक़े में एक मैमून मंज़िल नाम के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 7 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. उधर, सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं. लेकिन फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अब भी बरकरार है, इसका अंदाजा आप फिल्म के कलेक्शन से लगा सकते हैं. पहले हफ्ते में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने के बाद सलमान-कैटरीना की यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल को तैयार है. वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का नतीजा जो भी रहे, टीम इंडिया की शीर्ष टेस्ट रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
1- अरुणाचल प्रदेश में एक किलोमीटर तक घुसे चीनी सैनिक, भारत के विरोध पर लौटे

चीन का सड़क निर्माण दल पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर अंदर तक आ गया था, लेकिन भारतीय सैनिकों द्वारा विरोध करने पर वे लौट गये. सूत्रों ने बताया कि असैन्य दल मार्ग गतिविधियों के लिए आए थे लेकिन भारतीय सैनिकों द्वारा विरोध किये जाने पर वे खुदाई करने वाले उपकरण सहित सड़क बनाने में काम आने वाले कई उपकरण छोड़कर लौट गये.
2- राज्यसभा में तीन तलाक बिल: सरकार के पास दो दिन, विपक्ष सेलेक्ट कमेटी की मांग पर अड़ा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

बुधवार को तीन तलाक़ बिल राज्यसभा में पेश हुआ. इस पर जमकर हंगामा हुआ और अब गुरुवार को फिर सरकार इस बिल को पास करवाने की कोशिश कर सकती है. हालांकि राज्यसभा में संख्या बल न होने की वजह से ट्रिपल तलाक बिल पास कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है. विपक्ष की मांग है कि ट्रिपल तलाक बिल में कई खामियां हैं और उसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए. बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से तीन तलाक बिल का विरोध कर रही है. सरकार के पास शीतकालीन सत्र में बिल पास करवाने के लिए सिर्फ गुरुवार और शुक्रवार का वक्त बचा है.
3- मुंबई के मरोल इलाके में एक इमारत में लगी आग में 4 लोगों की मौत
मुंबई के मरोल इलाक़े में एक मैमून मंज़िल नाम के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 7 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. 5 मंजिला इमारत में आग तीसरी मंज़िल पर रात करीब डेढ़ बजे लगी थी.दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से आग को बुझा लिया गया है. हालात अब काबू में हैं. इमारत में और भी कई लोग फंसे थे जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया.4- Tiger Zinda Hai Box Office Collection: 2 हफ्ते में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी सलमान की फिल्म?


टॉप न्यूज @ 8 बजे: मुंबई के मरोल में इमारत में आग, चार की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं