लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) डी एस हुड्डा (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:
लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) डी एस हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि चीन भारत के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है, इसलिए देश को भविष्य की तैयारियों और अपनी कूटनीतिक, राजनीतिक तथा सैन्य रणनीतियों को बेहतर करने की आवश्यकता है.तीन दिवसीय सैन्य साहित्य समारोह के उद्घाटन दिवस पर "सेबर रैटलिंग इन लद्दाख" नामक विषय पर एक चर्चा में भाग लेते हुए, सेना की उत्तरी कमान के पूर्व कमांडर ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा गतिरोध के बारे में बात की.
उन्होंने कहा कि राजनीतिक, राजनयिक और सैन्य स्तर पर कई वार्ताएं हुईं, लेकिन लगता है कि जमीन पर बहुत कम प्रगति हो रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
China, DS Hooda, Eastern Ladakh