महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फाइल फोटो

मुंबई:

धांगर (चरवाहा) समुदाय को आरक्षण का ‘झूठा’ आश्वासन देने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पुणे जिले के बारामती की एक मजिस्ट्रेट अदालत में सोमवार को ‘धोखाधड़ी’ तथा अन्य अपराधों की एक शिकायत दर्ज कराई गई।

बसपा के एक सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने फडणवीस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत शिकायत दर्ज कराई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मजिस्ट्रेट संजय शिंदे ने शिकायत के सत्यापन के लिए इस मामले में 12 जून की तारीख तय की। पाटिल के अनुसार, धांगर समुदाय बीते 63 साल से अनुसूचित जाति की श्रेणी में आरक्षण की मांग कर रहा है।