विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर आया सोनिया गांधी का बयान, कहा- चंद्रयान 2 का सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ, लेकिन...

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि यह सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है लेकिन आने वाले कल में सफलता जरूर मिलेगी.

लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर आया सोनिया गांधी का बयान, कहा- चंद्रयान 2 का सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ, लेकिन...
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि यह सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है लेकिन आने वाले कल में सफलता जरूर मिलेगी. सोनिया ने एक बयान में इसरो के वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा, ''हम इसरो और इससे जुड़े पुरुषों एवं महिलाओं के ऋणी हैं. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में अग्रणी देशों की कतार में शामिल कर दिया है और आगे की पीढ़ियों को प्रेरित किया है कि वे सितारों तक पहुंचे.''

Chandrayaan 2: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''यह हमारे वैज्ञानिकों की उल्लेखनीय क्षमता, ख्याति और हर भारतीय के दिल में उनके लिए खास जगह होने का प्रमाण है.'' उन्होंने कहा, ''चंद्रयान का सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है लेकिन इसरो का इतिहास ऐसी मिसालों से भरा पड़ा है कि नाउम्मीदी में उम्मीद पैदा हुई. वे कभी हार नहीं मानते. मुझे कोई संदेह नहीं है कि हम वहां पहुंचेंगे, भले ही आज नहीं पहुंच पाए, लेकिन कल हम जरूर पहुंचेंगे.''

Chandrayaan 2: पीएम मोदी ने ISRO चीफ को लगाया गले, तो बॉलीवुड एक्टर का यूं आया रिएक्शन

उन्होंने इसरो की अतीत की सफलताओं का उल्लेख किया और कहा कि हर रुकावट भविष्य की सफलता से पहले का एक पड़ाव भर है. गौरतलब है कि चंद्रयान -2 के लैंडर ‘विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. संपर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.

Video: इसरो प्रमुख को गले लगाकर भावुक हुए पीएम मोदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
उज्जैन : महिला को पहले जबरन शराब पिलाया फिर बलात्कार किया, वीडियो वायरल
लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर आया सोनिया गांधी का बयान, कहा- चंद्रयान 2 का सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ, लेकिन...
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की 34 उम्मीदवारों पर लगी मुहर, जानिए कब आएगी लिस्ट
Next Article
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की 34 उम्मीदवारों पर लगी मुहर, जानिए कब आएगी लिस्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com