विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2024

GOAT Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने तोड़ा फाइटर का रिकॉर्ड, तलपति विजय की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

The Greatest of All Time Box Office Collection Day 1:साथ ही द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल ने पहले दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को कमाई के मामले में धूट चटा डाली है. फाइटर ने अपने पहले दिनों 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

GOAT Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने तोड़ा फाइटर का रिकॉर्ड, तलपति विजय की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने तोड़ा फाइटर का रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

The Greatest of All Time Box Office Collection Day 1: तलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इस फिल्म का सुपरस्टार के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एडवांस बुकिंग में तलपति विजय की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. अब द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें तलपति विजय की फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने तोड़ा फाइटर का रिकॉर्ड

अब तक के मिले आंकड़ों के अनुसार द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने हर भाषा में अपने पहले दिनों 25.55 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. हालांकि यह फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. जिसमें बदलाव हो सकता है. लेकिन इसके साथ ही द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल ने पहले दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को कमाई के मामले में धूट चटा डाली है. फाइटर ने अपने पहले दिनों 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम तलपति विजय की यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसके ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था. जिसे खूब पसंद किया गया था. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में तलपति विजय का डबल रोल है. आपको बता दें कि सुपरस्टार तलपति विजय की लोकप्रियता को देखते हुए रिलीज के एक महीने पहले से ही द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की एडवांस बुकिंग की शुरू कर दी गई थी. हालांकि फिल्म की यह एडवांस बुकिंग इंडिया में नहीं बल्कि यूके (यूनाइटेड किंगडम) में शुरू हुई थी. ऐसे में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GOAT Box Office Collection Day 1, The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 1, GOAT Box Office Collection, The Greatest Of All Time Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com