विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

Chandrayaan 2: भारत के महत्‍वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 2 के चांद पर उतरने को लेकर सस्‍पेंस बन गया है. फिलहाल इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर से उनका संपर्क टूट गया है. इसरो ने बताया कि चांद से 2.1 किमी दूर तक चंद्रयान-2 से संपर्क था, लेकिन फिलहाल संपर्क टूट गया है. इसरो चीफ के मुताबिक अभी आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है. इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया कि लैंडर ‘विक्रम' को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है. इस मौके पर इसरो मुख्‍यालय में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया. उन्‍होंने कहा, 'उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश आप पर गर्व करता है, सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें, हौसला रखें.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा, ये क्षण हौसला रखने के हैं, और हम हौसला रखेंगे. हमें उम्मीद है और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में हम कठिन परिश्रम करना जारी रखेंगे.'

मिशन Chandrayaan-2 Updates :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Chandrayaan 2 Moon Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com