- PM मोदी के विदेश दौरे पर खर्च हुए 2,021 करोड़.
- चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधा शामिल है.
- विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा में यह जानकारी दी.
मोदी सरकार में प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर हुए खर्च का ब्योरा सामने आ गया है. जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं यानी 2014 से अब तक पीएम मोदी के विदेश दौरे पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सरकार ने संसद में जो सूचना मुहैया कराई है, उसके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2014 से विदेश यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर कुल 2,021 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
किसान ने 19 हजार किलोग्राम आलू बेचने के बाद कमाए सिर्फ 490 रुपये!
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने राज्यसभा में जवाब के तहत साल 2014 और 2018 के बीच प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गये विदेशी दौरों की भी जानकारी दी. उन्होंने उन टॉप 10 देशों की भी जानकारी दी, जहां से भारत को अधिकतम प्रत्यक्ष विदेशी निवेश या एफडीआई आमद प्राप्त हुआ है.
मोदी सरकार ने 4 साल में सरकारी योजनाओं के विज्ञापन पर खर्च किए 5245.73 करोड़
मोदी सरकार में मंत्री वीके सिंह ने कहा कि 2014 में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 30,930.5 मिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 2017 में 43478.27 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया.
केंद्रीय मंत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, यूपीए-2 के दौरान 2009-10 से 2013-14 तक मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं के दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर 1,346 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मनमोहन सिंह के आधिकारिक विदेश दौरों से संबंधित सवालों के जवाब में यह जानकारी दी, जिसमें पूछा गया कि आखिर 2009 से 2014 तक मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में कितने खर्च हुए और 2014 के बाद से पीएम मोदी के विदेश दौरों में कितने खर्च हुए.
आंकड़ों के मुताबिक, 15 जून 2014 और 3 दिसंबर 2018 की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री के विमान के रखरखाव पर कुल 1,583.18 करोड़ रुपये और चार्टर्ड विमानों पर 429.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए. वहीं, हॉटलाइन सुविधाओं पर 9.11 करोड़ रु खर्च हुए. बता दें कि वीके सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण में 2017-18 और 2018-19 में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान हॉटलाइन सुविधाओं पर खर्च शामिल नहीं है.
धर्मशाला में कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी, कहा- हम पुरानी सरकार से 50 हजार करोड़ ज्यादा देते हैं
आंकड़ों के मुताबिक, 2014-15 में विदेशी दौरों के लिए चार्टर्ड विमानों पर लागत रु 93.76 करोड़ थी, जबकि 2015-16 में यह 117.89 करोड़ रु हो गया. वहीं 2016-17 में 76.27 करोड़ और 2017-18 में 99.32 करोड़ रुपये हो गया. दरअसल, मई 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद से पीएम मोदी ने 48 विदेश यात्राओं में 55 से अधिक देशों का दौरा किया. उन्होंने कुछ देशों में कई दौरे किए. (इनपुट PTI)
VIDEO: बड़ी खबर : गगनयान प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 3 लोग स्पेस में भेजे जाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं