विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2016

केंद्रीय जंल संसाधन मंत्री उमा भारती एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

Also Read in
केंद्रीय जंल संसाधन मंत्री उमा भारती एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
उमा भारती (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: ‘‘सीने में दर्द’’ की शिकायत के बाद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि मंत्री को आर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डाक्टर राजेश मल्होत्रा की निगरानी में नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स ने एक बयान में कहा कि उमा भारती को आज उनके घुटने में दर्द की शिकायत की नियमित जांच के लिए हड्डी रोग विभाग के प्रो आर मल्होत्रा की देखरेख में भर्ती कराया गया। उनको हल्का उच्च रक्तचाप भी था जिसके कारण प्रोफेसर अम्बुज राय ने उनके हृदय की जांच की और उनकी हालत स्थिर है तथा वह स्वस्थ हैं।

मंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा कि जब वह 6, अकबर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास पर थीं तभी शाम करीब छह बजे उनके सीने में दर्द शुरू हुआ।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, एम्स में भर्ती, सीने में दर्द, दिल्ली, Central Water Resources Minister Uma Bharti, Admit In AIIMS, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com