विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

पाकिस्तान ने जम्मू में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, बीएसएफ जवान बिजेन्दर सिंह शहीद

पाकिस्तान की ओर संघर्षविराम का उल्लंघन उस समय किया गया जब कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकी को मार गिराया.

पाकिस्तान ने जम्मू में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, बीएसएफ जवान बिजेन्दर सिंह शहीद
पाकिस्तान ने जम्मू में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
  • देर रात 12.30 बजे के आसपास हैवी मोर्टार से फायरिंग की गई
  • बीएसएफ भी लगातार फायरिंग का जवाब दे रही है
  • इस फायरिंग में दो जवान घायल भी हुए हैं
जम्मू: पाकिस्तान ने देर रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया. फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ है. जवान का नाम बिजेन्दर बहादुर सिंह है. वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. देर रात 12.30 बजे के आसपास यह फायरिंग शुरू हुई थी. फायरिंग हैवी मॉर्टार से हुई. बीएसएफ भी लगातार फायरिंग का जवाब दे रही है. इसमें दो जवान घायल हुए हैं.
 
vijendra singh


अमरनाथ यात्रियों के गुनाहगार लश्कर कमांडर अबू इस्माइल को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे. पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की खबरें राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर से भी आई थीं.

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर संघर्षविराम का उल्लंघन उस समय किया गया जब कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकी को मार गिराया. सुरक्षाबलों ने नौगाम के अरीगाम इलाके में अबू इस्माइल और उसके एक साथी को मुठभेड़ में मार गिराया. इस्माइल लश्कर-ए-तौयबा का टॉप कमांडर था और उसी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की पूरी साजिश रची थी. इसी साल 10 जुलाई को लश्कर-ए-तौयबा के आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था. इस हमले में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी. सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बताया है.
गृहमंत्री राजनाथ बोले - ड्यूटी पर मारे गए जवानों के परिवारों को एक करोड़ देने का लक्ष्य
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceasefire Violation, Pakistan, Jammu-Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com