विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2018

CBI ने नीरव मोदी के भाई के खिलाफ इंटरपोल से की रेड कॉर्नर नोटिस की मांग

सीबीआई ने भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के भाई निशाल के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है.

CBI ने नीरव मोदी के भाई के खिलाफ इंटरपोल से की रेड कॉर्नर नोटिस की मांग
नीरव मोदी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल घोटाले के संबंध में भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के भाई निशाल (बेल्जियम का नागरिक) और उसकी कंपनी के एक कार्यकारी सुभाष परब के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें : नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण में सहयोग को  ब्रिटिश सरकार तैयार

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने सेमवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के का अनुरोध किया. सीबीआई पहले ही नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और निशाल के खिलाफ 15 फरवरी को प्रसार नोटिस जारी कर चुकी है. इस नोटिस के तहत किसी भगोड़े के स्थिति की जानकारी इंटरपोल के सदस्य देशों के बीच साझा की जाती है.

VIDEO : क्‍या नीरव मोदी का प्रत्‍यर्पण होगा?


सूत्रों ने कहा कि इस नोटिस के बाद ब्रिटेन ने मोदी एवं अन्य भगोड़ों के आवाजाही की जानकारियां साझा की थी. हालांकि उनकी विशिष्ट स्थिति अज्ञात बनी हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirav Modi, Nishal Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com