विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

कैश की किल्लत: नकदी संकट के मद्देनजर देवास बैंक नोट प्रेस में तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं कर्मचारी

देश भर के कई शहरों में एटीएम में कैश की किल्लतों की वजह से हाहाकार मचा है

कैश की किल्लत: नकदी संकट के मद्देनजर देवास बैंक नोट प्रेस में तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं कर्मचारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • देश के कई इलाकों में कैश की किल्लत.
  • एटीएम खाली पड़े हैं.
  • देवास बैंक नोट प्रेस में तेजी से हो रही है छपाई.
भोपाल: देश भर के कई शहरों में एटीएम में कैश की किल्लतों की वजह से हाहाकार मचा है. लोग अपने ही पैसों को एटीएम और बैंकों से निकाल पाने में असमर्थ है. बताया जा रहा है कि देश के अधिकतर एटीएम कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि सरकार ने फौरी कार्रवाई करते हुए नोटों की छपाई की प्रक्रिया में तेजी लाई है. 

बताया जा रहा है कि कैश की किल्लतों को देखते हुए देवास बैंक नोट प्रेस में मंगलवार से तीन शिफ्टों में काम होने लगे हैं. बैंक कर्मचारियों से तीन शिफ्ट में काम ले रहे हैं, ताकि नोटों की छपाई जल्दी से जल्दी हो सके. पहली शिफ्ट सुबह 7 से 2 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 11 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 11 से सुबह 11 तक चल रही है. इन तीन शिफ्टों में देवास में 500 तथा 200 रुपए मूल्य के नोट छापे जा रहे हैं. 

नकदी की कमी को लेकर राहुल का प्रधानमंत्री पर तंज, पीएम ने सिर्फ नीरव मोदी को 'अच्छे दिन' दिखाए

सूत्रों का कहना है कि नोटों की बढ़ती किल्लत के कारण ही नोट छपाई में तेजी लाई गई है. तीनों पालियों में छपाई का काम होने से नोट उत्पादन में इजाफा होगा. इन दिनों एटीएम में नोटों की कमी के कारण देश के कई हिस्सों में विषम हालात बन रहे हैं. लोगों को एटीएम पर कतार में लगना पड़ रहा है, तो कई एटीएम में नोट ही नहीं हैं. 

बिहार में भी कैश किल्लत, तेजस्वी ने कहा- नोटबंदी घोटाले के चलते बैंकों ने खड़े किए हाथ

हालांकि, इसके इतर सरकार का कहना है कि दो से तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने इस बाबत वित्त मंत्री अरुण जेटली से बात की है और कैश की किल्लत की समस्या से दो-तीन दिनों में निजात मिल जाएगा.

VIDEO: कई दिनों से खाली पड़े हैं ATM
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dewas Bank Note Press, Cash Crunch, Cash Crunch At ATMs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com