रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण. (फाइल फोटो)
- रक्षा मंत्री बोलीं, राफेल की कीमत का खुलासा नहीं कर सकती
- उन्होंने कहा-राफेल की कीमत बताना दुश्मन की मदद करने जैसा
- राहुल गांधी ने राफेल सौदे में अनियमितताओं का आरोप लगाया था
नई दिल्ली:
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राहुल गांधी की मांग है कि राफेल लड़ाकू विमान की कीमत का खुलासा किया जाए, लेकिन ऐसा करना दुश्मन की मदद करने जैसा होगा. उन्होंने कहा कि इसलिए इस एयरक्राफ्ट की कीमत का खुलासा वह नहीं कर सकतीं.
यह भी पढ़ें : फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में देश को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान : राहुल गांधी
निर्मला सीतारमण की प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार से रकम का खुलासा करने को कहे जाने के बाद आई है. राहुल ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू जेट के सौदे में अनियमितताओं का आरोप लगाया था. एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा, 'राहुल गांधी सरकार के खिलाफ युद्ध सामग्री की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला.' उन्होंने कहा, 'हमारी वायु सेना को मदद करने में राफेल अंतर-सरकारी समझौता का एक बेहतरीन उदाहरण है. हमने हर रूप में एक अच्छा सौदा किया है चाहे वे तत्परता की बात हो या कीमत की.'
VIDEO : राफेल डील पर राहुल गांधी मोदी सरकार को बख्शने के मूड में नहीं
रक्षा मंत्री ने कहा, 'लेकिन कीमत का खुलासा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने जैसा होगा. मैं राहुल गांधी के अहम को संतुष्ट और इस परिष्कृत विमान के लिए देश के परिस्थितियों के अनुसार हवाई जहाज, युद्ध सामग्री और बदलावों के विवरण का खुलासा नहीं करना चाहती.' फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के दौरान भारत और फ्रांस ने इस महीने वर्गीकृत या संरक्षित सूचना के विनिमय और पारस्परिक संरक्षण को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते ने 2008 में हस्ताक्षरित पहले समझौते की जगह ली थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nirmala Sitharaman, Rafale Deal