Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज एनडीटीवी को दिए गए एक साक्षात्कार में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान ने कुछ साल पहले सार्वजनिक रूप से शराब नहीं पीने की कसम खाने के बावजूद शराब पीना बंद नहीं किया है. पंजाब के लिए 'आप' के संभावित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2019 में अपनी मां के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब छोड़ने के अपने संकल्प से इनकार किया है.चन्नी, जिन्हें हाल ही में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है, ने एनडीटीवी को बताया,"वह पंजाब कैसे चला सकता है? वह हर जगह नशे में जाता है! वह नशे में संसद जाता है, वह गुरुद्वारा नशे में जाता है. वह दिन में ही शुरू हो जाता है."
जब उन्हें अपनी मां की उपस्थिति में मान की सार्वजनिक प्रतिज्ञा की याद दिलाई गई, तो चन्नी ने दावा किया: "उन्होंने मंच पर अपनी मां के नाम पर शपथ ली, लेकिन वह शराब पीना नहीं छोड़ सके." उन्होंने आगे कहा कि, "शाम 4 बजे के बाद उन्हें कॉल करें तो आपको पता चल जाएगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चन्नी ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पर सत्तासीन होने की इच्छा रखने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "उनके पोस्टर 'अब की बार केजरीवाल' कहते हैं और भगवंत मान का नाम दूसरे नंबर पर आता है. केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन यह कोई बंजर भूमि नहीं है कि कोई भी आकर कब्जा कर सके. वे पंजाब की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते हैं."
चन्नी ने मान की शैक्षणिक योग्यता का भी मजाक उड़ाया. मुख्यमंत्री ने कहा, "किसी ने मुझसे पूछा कि मेरी पढ़ाई क्या है. मैंने एमए किया है और पीएचडी कर रहा हूं. भगवंत मान ने 12वीं तक पढ़ाई की है और इसे पास करने में तीन साल लग गए."
पंजाब में नई सरकार के लिए 20 फरवरी को मतदान है. परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं