विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2011

मर्डर केस में बीएसपी नेता इंतेजार आबिदी गिरफ्तार

लखनऊ में हुए सैफी हत्याकांड में कथित आरोपी बीएसपी नेता एवं गन्ना संस्थान के पूर्व अध्यक्ष इंतेजार अहमद आबिदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में हुए सैफ हैदर नकवी उर्फ सैफी हत्याकांड में कथित आरोपी बीएसपी नेता एवं गन्ना संस्थान के पूर्व अध्यक्ष इंतेजार अहमद आबिदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के डीआईजी वीके ठाकुर ने बताया कि बीएसपी नेता आबिदी को वजीरगंज थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आबिदी गन्ना संस्थान के अध्यक्ष थे और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। लेकिन उन्हें शुक्रवार को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आबिदी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रीता बहुगुणा जोशी के घर पर आगजनी करने का भी आरोप है। उल्लेखनीय है कि सैफी की गत 2 मार्च को वजीरगंज थाना अंतर्गत उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंतेजार आबिदी, बीएसपी नेता, मर्डर केस, गिरफ्तारी, लखनऊ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com