विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2020

UP: बीजेपी MLA की कथित पिटाई का जिक्र कर मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना

बसपा प्रमुख ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश में अब कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है. अलीगढ़ में कल स्थानीय भाजपा विधायक एवं पुलिस द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए आरोप और मारपीट की घटना अति-गंभीर एवं चिंताजनक है.

UP: बीजेपी MLA की कथित पिटाई का जिक्र कर मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना
मायावती ने यूपी की योगी सरकार की कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति पर निशाना साधा है
लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कानून व्‍यवस्‍था के मामले में योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली उत्‍तर प्रदेश सरकार पर हमला तेज कर दिया है. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि अलीगढ़ जिले के एक पुलिस स्‍टेशन में सत्‍ताधारी पार्टी के एक विधायक को कथित तौर पर पीटे जाने की घटना गंभीर है. उन्‍होंने इस मामले की जांच की मांग की. बीएसपी सुप्रीमो ने इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मायावती ने इस बारे में दो ट्वीट किए थे.

 

बसपा प्रमुख ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश में अब कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है. अलीगढ़ में कल स्थानीय भाजपा विधायक एवं पुलिस द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए आरोप और मारपीट की घटना अति-गंभीर एवं चिंताजनक है. बसपा की मांग है कि इस मामले की न्यायोचित जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मायावती ने एक अन्‍य ट्वीट मे लिखा, ''''उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही जंगलराज जैसी इस प्रकार की घटनाओं से यह स्पष्ट है कि खासकर अपराध-नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के मामले में सपा और भाजपा की सरकार में भला क्या अन्तर रह गया है? सरकार इस पर समुचित ध्यान दे. बसपा की जनहित में यही सलाह है.''''

गौरतलब है कि अलीगढ़ की इगलास सीट से भाजपा के विधायक राजकुमार सहयोगी ने थाने में बुधवार को पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर उनकी पिटायी किये जाने का आरोप लगाया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को हटाने के आदेश दिए हैं. विधायक राजकुमार सहयोगी की थाने में पुलिस द्वारा कथित पिटाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में थाने में एकत्र हो गए थे.(भाषा से भी इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh Incident, BJP MLA, Mayawati, BSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com