सीमा पर चौकस जवान.
- ट्रांस एशियन राजमार्ग102 से सटे लोकचाओ में रिमोट संचालित बम से हुआ
- जिस समय विस्फोट हुआ तब 165 प्रादेशिक सेना के जवान वहां से गुजर रहे थे
- हेलीकॉप्टर के जरिए चार घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया
नई दिल्ली:
मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार सुबह हुए बम विस्फोट में कई जवान घायल हो गए. रिपोर्टों के मुताबिक, यह विस्फोट ट्रांस एशियन राजमार्ग102 से सटे लोकचाओ में रिमोट संचालित बम से हुआ.
अधिकारी के मुताबिक, जिस समय विस्फोट हुआ तब 165 प्रादेशिक सेना के जवान वहां से गुजर रहे थे.
घायलों को इम्फाल के पास लेमाकोंग के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हेलीकॉप्टर के जरिए चार घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस को कई लोगों के हताहत होने का अंदेशा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manipur, Bomb, Blast, Border