विज्ञापन

Jailer 2 Box Office Collection Day 11: रजनीकांत की जेलर 2 ने हनुमान अंश और बॉर्डर 2 को पछाड़ा, पढ़ें डिटेल

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कमाई का अंदाजा आप इससे लगा सकत हैं कि इसने इस मामले में बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ दिया है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 11: रजनीकांत की जेलर 2 ने हनुमान अंश और बॉर्डर 2 को पछाड़ा, पढ़ें डिटेल
Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत ने तोड़ा सनी देओल का रिकॉर्ड
Social Media
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार यानी कि 24 अक्टूबर को जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. यह आंकड़ा 11वें दिन यानी कि 25 अक्तूबर को वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मिलाकर पूरा हो सकता है. इस एक्शन थ्रिलर ने भारत में 10वें दिन 24.15 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो शुक्रवार की 14.50 करोड़ रुपये की कमाई से 66.6 प्रतिशत ज्यादा है. वीकेंड पर हुई इस बढ़ोतरी के साथ, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत में फिल्म की कमाई मुख्य रूप से इसके तमिल वर्जन से आई, जबकि तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ वर्जन ने भी इसका ठीकठाक साथ दिया. 10वें दिन की कमाई के बाद, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 373 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 436.80 करोड़ रुपये हो गया है. अब सबकी नजर संडे यानी 25 अक्टूबर यानी कि फिल्म के 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है. अब तक जारी हुए आंकड़ों में जेलर 2, 6260 शोज में चल रही है और इसने अभी दोपहर तीन बजे तक कुल 11.91 करोड़ की नेट कमाई कर ली है. सैकनिल्क पर दिए गए लेटेस्ट नंबर्स के मुताबिक तमिल (11वां दिन) में 3072 शोज से 8.69 करोड़, तेलुगु (11वां दिन) में 974 शोज से 2.01 करोड़ और हिंदी (11वां दिन) में 2214 शोज से 1.21 करोड़ की कमाई हुई है. इसके साथ ही भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 450.85 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 384.91 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.

इंडिया नेट कलेक्शन में तोड़ा बॉर्डर 2 और हनुमान अंश का रिकॉर्ड

जेलर 2 ने सनी देओल की बॉर्डर 2 और हनुमान अंश की डोमेस्टिक लाइफटाइम कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है. बॉर्डर 2 ने 329 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि हनुमान अंश ने 339 करोड़ रुपये कमाए थे. जेलर की रफ्तार से अभी ऐसा लग रहा है कि त्योहार के माहौल में ये मसाला फिल्म 1000 करोड़ तक भी पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: OTT की वो सीरीज जिसे सीजन 2 के नहीं मिल रहा डायरेक्टर! दो हुए बाहर अब नए की एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer 2 Box Office Collection, Border 2, Hanuman Ansh Box  office Collection, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com