विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2011

मोइली ने कहा, भाजपाई दोहरी नीति का हुआ खुलासा

मोइली ने कहा कि विकिलीक्स द्वारा परमाणु करार पर अमेरिकी राजनयिकों के साथ भाजपा की गुप्त बातचीत का खुलासा भाजपा की 'दोहरी नीति' को दर्शाता है।
नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने शनिवार को कहा कि वेबसाइट विकिलीक्स द्वारा भारत-अमेरिका परमाणु करार पर अमेरिकी राजनयिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुप्त बातचीत का खुलासा भाजपा की 'दोहरी नीति' को दर्शाता है। मोइली ने पत्रकारों से कहा, "यह पूरी तरह से एक दोहरी नीति है। भाजपा को इसका जवाब देना होगा कि वह क्यों ऐसा बर्ताव करती है।" ज्ञात हो कि विकिलीक्स ने वर्ष 2008 में भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार को लेकर अमेरिकी राजनयिक संदेशों का खुलासा किया है। विकिलीक्स के नए खुलासे के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व ने कथित रूप से अमेरिकी राजनयिकों को बताया कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ 'राजनीतिक फायदे के लिए' सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना करती है। संदेश के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने अमेरिकी राजनयिकों को आश्वस्त किया कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे इस करार को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। विकिलीक्स इसके पहले खुलासा कर चुका है कि परमाणु करार को लेकर जुलाई 2008 में पेश विश्वास प्रस्ताव में जीत दर्ज हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कथित रूप से विपक्ष के सदस्यों को रिश्वत दी। भाजपा ने हालांकि यह कहा है कि उसने वास्तव में परमाणु दायित्व विधेयक का विरोध किया था और उसके तीव्र विरोध के चलते ही सरकार को विधेयक में 16 संशोधन करने पड़े।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विकिलीक्स, मोइली, भाजपा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com