उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को गन्ना मूल्य के रिकॉर्ड भुगतान को लेकर योगी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ''गन्ना हमारा है और (मोहम्मद अली) जिन्ना उनका है''. उन्होंने कहा कि 'भाजपा गन्ने के मुद्दे पर चुनाव लड़कर जीतेगी और जिन्ना मानसिकता का भी पर्दाफाश करेगी'. नड्डा ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.भाजपा अध्यक्ष ने मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय (Subharti University) ग्राउंड में पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नई सपा नहीं है बल्कि वही पुरानी सपा है.
उन्होंने कहा - ''हम प्रजातंत्र के पुजारी हैं और वे (सपा) दंगातंत्र के पुजारी हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नड्डा ने कहा - ''आज प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया है. गन्ना हमारा है और (मोहम्मद अली) जिन्ना उनका है. हम गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेंगे और हम जिन्ना वाली मानसिकता का भी पर्दाफाश करेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोवा चुनाव: नई पार्टियों के चुनावी मैदान में उतरने पर जेपी नड्डा ने की तीखी टिप्पणी
गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले हरदोई में एक भाषण में कहा था कि ''सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे''. उधर नड्डा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने किसानों को गन्ने का 1.41 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया है. उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार का भी बकाया 11 हजार करोड़ रुपये का भुगतान योगी सरकार ने ही किया है.
उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे और कवाल कांड की चर्चा भी अपने सम्बोधन में की. नड्डा ने कैराना पलायन का मुद्दा भी उठाया और कहा - ''पहले राज्य में आये दिन दंगे होते थे लेकिन अब शांति का माहौल कायम है''. सपा को घेरते हुए नड्डा ने कहा कि आज सपा के नेता अपना पुराना चेहरा ढककर नए चेहरे में आने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा - ''ये नई सपा नहीं है, ये वही सपा है. पहले जब 15 आतंकवादी पकड़े गए थे, तब अखिलेश यादव की सरकार ने उन्हें निर्दोष बताकर छुड़वा लिया था, बाद में अदालत के आदेश के बाद उन्हें फिर गिरफ्तार किया गया''.
नड्डा ने दावा किया कि ''हम प्रजातंत्र के पुजारी हैं, वे दंगातंत्र के पुजारी हैं. भाजपा से पहले की सरकार में पांच साल उत्तर प्रदेश में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे जिसमें 112 लोग मारे गये थे. नड्डा ने किसानों के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में 20 चीनी मिल बंद हुई थीं जबकि सपा के शासनकाल में 11 चीनी मिल बंद हुईं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बंद चीनी मिलों को खोलने का काम किया है.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा - ''स्वामीनाथन रिपोर्ट में कहा गया था कि लागत का डेढ़ गुना किसानों को मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने ऐसा नहीं किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का काम किया. नड्डा ने कहा कि पहले यूरिया लेने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज होता था फिर भी उन्हें यूरिया नहीं मिलता था. उन्होंने कहा - ''लेकिन आज यूरिया को नीम कोटेड करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया ताकि यूरिया की कालाबाजारी न हो सके और किसानों को आसानी से मिल सके'.
राम मंदिर का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा - ''हम सब लोगों ने भव्य राममंदिर की कल्पना की थी, पीढ़िया दर पीढ़िया चली गईं, रामजन्मभूमि का सपना बना रहा. यह मोदी जी की सरकार है, जिन्होंने इसका रास्ता प्रशस्त किया. जो कांग्रेसी यह फैसला होने से रोकते थे, उनको आपने हटा दिया और मोदी ने इसके लिए रास्ता प्रशस्त किया और उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने एकमत से भव्य मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त कर दिया'.
उन्होंने कहा - ''प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तीन कृषि कानून वापस लिए हैं .. दम भरने के लिए कई लोग खुद को किसान नेता कह रहे हैं लेकिन किसानों के लिए जो काम मोदी ने किया, वह किसी और ने कभी नहीं किया है'.
मोदी सरकार आम आदमी के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध: उपचुनाव नतीजों पर बोले जे.पी. नड्डा
नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति थी जो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया. पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, सीरिया समेत किसी भी मुस्लिम देश में ‘तीन तलाक' नहीं है. हमारे देश में करोड़ों मुस्लिमों बहनों को इसका शिकार होना पड़ता था. भारत के उच्चतम न्यायालय ने भी कहा था कि तीन तलाक समाप्त करो लेकिन पहले की सरकारों ने यह काम नहीं किया. मोदी ने इच्छाशक्ति जताई कि तीन तलाक समाप्त हुआ और हमारी मुस्लिम बहनों को आजाद करने का काम किया.''
भाजपा अध्यक्ष ने कहा - ''केन्द्र की मोदी सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास'' में विश्वास करती है. कोरोना के समय सभी राजनीतिक दल, उनके कार्यकर्ता ‘क्वारंटीन' हो गये थे, ‘आइसोलेशन' में चल गये थे लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा की.''
खबरों की खबर : यूपी पर बीजेपी का बड़ा फैसला, बड़े नेताओं को बूथ मैनेजमेंट का जिम्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं