विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

तमंचे पर डिस्को करने वाले बीजेपी विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सामने आया उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख का बयान

विधायक (Pranav Singh) ने देहरादून पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी जा रही है.

Also Read in
तमंचे पर डिस्को करने वाले बीजेपी विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सामने आया उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख का बयान
कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' (Pranav Singh Champion)
  • बीजेपी विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • सामने आया उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख का बयान
  • 'पार्टी बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई कर रही'
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सस्पेंड हो चुके विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' (Pranav Singh) का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले में उत्तराखंड बीजेपी (BJP) के प्रमुख श्याम जाजू का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'पार्टी बीजेपी विधायक  के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, केंद्रीय नेतृत्व ने सुझाव दिया है कि विधायक को परमानेंट तरीके से सस्पेंड किया जाए. वहीं विधायक ने देहरादून पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी जा रही है. वीडियो वायरल होने के मुद्दे पर चैंपियन ने कहा, 'क्लिप एडिट किया गया है और यह उनकी निजता में घुसपैठ जैसा है. मैंने कभी किसी के लिए अपशब्द नहीं कहे.' 

चैंपियन (Pranav Singh) ने कहा, 'सभी बंदूकों का लाइसेंस था और वो लोड की हुई नहीं थीं और ना ही तानी गई थीं. बंदूकों के साथ नाचने में कुछ भी गलत नहीं है.' उन्होंने यह भी बताया कि वह बचपन से ही बंदूकों से खेल रहे हैं. बता दें कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' (Pranav Singh) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बंदूकें लहराते हुए 'राणा जी माफ करना' गाने पर डांस कर रहे थे.

मायावती ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना, कहा-सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही BJP

 न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक के साथ कुछ अन्य लोग भी डांस कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा था, 'मामले को हम देखेंगे. इसके साथ ही हम लोग यह जांच भी करेंगे कि हथियार लाइसेंसी हैं या नहीं.' उधर, इन सबके बीच विधायक प्रणव चैंपियन (Pranav Singh) का भी बयान सामने आया था. विधायक ने इसे साजिश करार दिया था. उन्होंने कहा था, 'यह एक साजिश है. वे लाइसेंसी हथियार थे और लोडेड भी नहीं थे. मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा हूं और न ही किसी को धमकी दे रहा हूं. इसमें क्या अपराध है? क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?

BJP MLA की बेटी ने Video जारी कर बताया था जान का खतरा, विधायक पापा ने दिया ये जवाब

वहीं, दूसरी तरफ इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी आलाकमान हरकत में आई थी. विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा था. (इनपुट:पीटीआई)

बीजेपी विधायक ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Pranav Champion, Shyam Jaju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com