- कहा- राजनीति और सोच राहुल को मोहम्मद अली जिन्ना का वारिस बनाती है
- संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी कभी भी राहुल सावरकर नहीं हो सकते
- कहा- सावरकर देशभक्ति, बहादुरी और बलिदान के प्रतीक थे
विनायक दामोदर सावरकर पर कटाक्ष करने वाले राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता के लिए अधिक उपयुक्त नाम ‘राहुल जिन्ना' है क्योंकि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति उन्हें पाकिस्तान के संस्थापक का उत्तराधिकारी बनाती है. रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'रेप इन इंडिया' वाली टिप्पणी पर भाजपा की ओर माफी की मांग किए जाने पर कहा कि उनका नाम 'राहुल सावरकर' नहीं है और वह कभी माफी नहीं मांगने वाले हैं.
भाजपा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को काफी ऊंचा दर्जा देती है लेकिन उसके विरोधी जेल से छूटने के लिए सावरकर पर ब्रिटिश शासन से माफी मांगने का आरोप लगाते रहे रहे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बहरहाल, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्ह राव ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के लिए अधिक उपयुक्त नाम ‘राहुल जिन्ना' है. आपकी मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति और सोच आपको मोहम्मद अली जिन्ना का वारिस बनाती है, सावरकर का नहीं. ''
सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना हुई खफा, कहा- हम नेहरू, बापू को मानते हैं, और आप...
भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी राहुल सावरकर नहीं हो सकते, क्योंकि सावरकर देशभक्ति, बहादुरी और बलिदान के प्रतीक थे जबकि कांग्रेस नेता अनुच्छेद 370, नागरिकता कानून, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर वैसी ही भाषा का प्रयोग करते हैं जैसी भाषा का इस्तेमाल पाकिस्तान करता है.
गिरिराज सिंह का गांधी परिवार पर हमला, कहा- उधार का सरनेम लेने से कोई 'गांधी' नहीं होता
भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सही कहा कि वह कभी सावरकर नहीं बन सकते. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर राष्ट्रीय प्रतीक रहे हैं और उनका पूरे देश पर प्रभाव रहा है.
VIDEO : राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना हुई नाराज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं