विज्ञापन
This Article is From May 30, 2020

PM मोदी की अगुवाई में भारत ने जिस तरह COVID-19 के खिलाफ जंग लड़ी उससे स्थिति संभली हुई है: जेपी नड्डा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Modi 2.0) की पहली वर्षगांठ पूरा होने पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं. 

नई दिल्ली:

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Modi 2.0) की पहली वर्षगांठ पूरा होने पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं. पीएम मोदी को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि  दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर उनको अपनी ओर से और करोड़ों कार्यर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. पार्टी के अध्यक्ष की दृष्टि से शुभकामनाएं देता हूं कि पीएम मोदी पूरी ताकत के साथ जैसा उन्होंने पिछले 6 सालों में देश की सेवा प्रधानमंत्री के रूप में की है उसी ताकत के साथ पूरी शक्ति से देश की सेवा में जुटे रहें हैं. 

उन्होंने कहा कि आज हम जब एक साल पूरा कर रहे हैं तो पूरा विश्व कोरोना के साये में है. पीएम मोदी स्वदेशी-स्वावलंबन के मंत्र को लेकर आगे बढ़ें हैं. अन्य देशों के मुकाबले भारत ने पीएम मोदी की अगुवाई में कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस तरह लड़ी जिसमें भारत की स्थिति संभली हुई है. लॉकडाउन के समय भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10,000 टेस्ट प्रतिदिन थी और आज ये क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है.आज देश में करीब 4.50 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन देश में बन रहे हैं। करीब 58,000 वेंटिलेटर्स देश में बन रहे हैं. 

जेपी नड्डा ने कहा कि 1.70 लाख करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया गया. उसके माध्यम से 80 करोड़ लोगों के राशन की व्यवस्था की गई. 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500 रुपये की मदद, बुजुर्गों और दिव्यांगों को आर्थिक सहायता और मनरेगा मजदूरी में वृद्धि की गई. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया गया. इस पैकेज के माध्यम से ये प्रयास हुआ है कि कैसे हर सेक्टर आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा में खड़ा किया जाए और कैसे उन्हें रियायतें दी जाएं. 

जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 100 से ज्यादा देशों को मदद करते हुए उन्हें दवाइयां भी पहुंचाई है. इस लड़ाई में प्रधानमंत्री जी के एक-एक आह्वान को देश ने सुना और उसका समर्थन किया. इसके लिए मैं देश की जनता का धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने फैसला लिया और उसी के कारण आज CAA लागू हुआ और उनको मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला. वर्षों से नागरिकता संशोधन बिल लटकाया जा रहा था. अफगानिस्तन, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों को नागरिकता मिलनी चाहिए थी लेकिन ये हो नहीं पा रहा था.

इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर देश की जनता के नाम चिट्ठी (PM Narendra Modi's letter to nation) लिखी. कोरोना संकट के दौर में  पीएम मोदी ने देशवासियों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा है कि हमें यह हमेशा याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ति तय नहीं कर सकती. हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और अपना भविष्य भी. हम आगे बढ़ेंगे, हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे, हम विजयी होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि कई लोगों ने आशंका जताई थी कि जब कोरोना भारत पर हमला करेगा, तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा. लेकिन आज सभी देशवासियों ने भारत को देखने का नजरिया बदलकर रख दिया है. आपने यह सिद्ध करके दिखाया है कि विश्व के सामर्थ्यवान और संपन्न देशों की तुलना में भी भारतवासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व है.

Video: PM मोदी ने जनता के नाम लिखा खत, 'वर्तमान और भविष्य खुद तय करेंगे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JP Nadda, JP Nadda Press Conference, Modi Govt 2.0, Modi Govt First Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com