
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि लोकसभा के भाजपा सदस्य इस्तीफा देना चाहते हैं तो उनको इसकी खुली छूट है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कांग्रेस महासचिव सिंह ने कहा, भाजपा के सदस्यों को इस बात की धमकी देने की कोई जरूरत नहीं है कि वे अपनी सदस्यता से इस्तीफा देंगे, बल्कि उन्हें बिना किसी आडम्बर के त्यागपत्र दे देना चाहिए। सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सदस्य इस्तीफा देते हैं तो उन सब क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे, जिनका अभी भाजपा के सांसद प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने कहा कि बुरी से बुरी हालत में कांग्रेस इन चुनावों में कम से कम 20 से लेकर 30 सीटें जीत जाएगी और इसका फायदा पार्टी को होगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि संसद की कार्यवाही में गतिरोध पैदा करके भाजपा कुछ भी अच्छा नहीं कर रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Digvijay Singh On BJP, Coal Scam, बीजेपी पर दिग्विजय सिंह, कोल आवंटन घोटाला, Digvijay Singh, दिग्विजय सिंह