केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी के टिकट दावेदार खुलकर सामने आने लगे हैं. कभी यूपी सरकार में मंत्री रह चुके बीजेपी नेता ने तो लखनऊ से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का टिकट काटकर खुद को लड़ाने की मांग की है. दावा किया है कि मौका मिलने पर वह सौ प्रतिशत जीतेंगे और सीट को पार्टी की झोली में डालेंगे. बीजेपी नेता आईपी सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर लखनऊ लोकसभा सीट से टिकट मांगा है. कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके आइपी सिंह ने कहा कि वह तीन दशक से बीजेपी की सेवा कर रहे हैं, इस नाते वह एक कार्यकर्ता की हैसियत से लखनऊ की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें-भाजपा सांसद बन CM के प्रमुख सचिव और अधिकारियों को फोन पर धमकाया
आरोप- राजनाथ के सीएम रहते बीजेपी हुई कमजोर
बीजेपी नेता आइपी सिंह ने पत्र में गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया है कि जब वह सीएम थे तो यूपी में बीजेपी काफी कमजोर हुई. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को संबोधित आइपी सिंह के पत्र का मजमून कुछ यूं है-वर्ष 1993-94 में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री पद पर एबीवीपी से दो दशक बाद चुनाव जीता. तब नहीं जानते थे कि एक दिन अटल जी प्रधानमंत्री बनेंगे ....और सपना साकार हुआ. 1990 से राजधानी में सामाजिक कार्यों में लगा रहता हूं. आज पूर्वांचल की आबादी 20 लाख से ऊपर है. अटल जी के सहयोग से कल्याण सिंह सरकार में मुझे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया.
बीजेपी नेता आईपी सिंह ने आगे पत्र में कहा है- वर्ष 2001 में जब राजनाथ सिंह सीएम बने, उसके बाद से बीजेपी कमजोर होती चली गई. प्रदेश का भाग्य 2014 में बदला, जब मोदी जी को भावी प्रधानमंत्री घोषित किया गया और आपको यूपी का प्रभारी बनाया गया. आज भाजपा केंद्र और प्रदेश में सत्ता में है. मैं लगभग तीन दशक से पार्टी और विचारधारा का सिपाही हूं, मुझे लखनऊ संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया जाए, मैं सौ प्रतिशत चुनाव जीतकर दूंगा. मा. राजनाथ सिंह गृहमंत्री हैं. आप कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं, इसलिए एक राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में लखनऊ से लड़ाने की कृपा करें और मैं वादा करता हूं कि अटल जी के सपनों को पूरा करूंगा.

वीडियो-क्या महागठबंधन बनना मुश्किल है?

बीजेपी नेता आईपी सिंह ने राजनाथ सिंह की लखनऊ लोकसभा सीट से ठोकी दावेदारी
वीडियो-क्या महागठबंधन बनना मुश्किल है?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajnath Singh, Lucknow Lok Sabha Seat, Bjp Leader IP Singh, Bjp Leader IP Singh Tweet, Amit Shah, Rajnath Singh's Cutting Ticket From Lucknow