विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2016

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार, पेमा खांडू समेत 33 विधायकों ने थामा BJP का दामन

Also Read in
अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार, पेमा खांडू समेत 33 विधायकों ने थामा BJP का दामन
पेमा खांडू ने बीजेपी में शामिल होते हुए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली
ईटानगर: तेजी से घटे एक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के 43 में से 33 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने आज अरुणाचल प्रदेश में अपनी सरकार का गठन किया. खांडू ने विधानसभा अध्यक्ष तेंजिंग नोरबू थोंगदोक के सामने विधायकों की परेड कराई. विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी.

पूरा नाटकीय घटनाक्रम गुरुवार को शुरू हुआ जब पीपीए के अध्यक्ष काहफा बेंगिया ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए खांडू, उपमुख्यमंत्री चौवना मेन और पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया.

राज्य में नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) सरकार की गठबंधन सहयोगी पीपीए ने कल टकाम पेरियो को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना था. हालांकि राजनीतिक समीकरण तब बदल गए जब शुरुआत में पेरियो को समर्थन देने वाले पीपीए के अधिकतर विधायक बाद में खांडू के खेमे में चले गए.

खांडू ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरूणाचल प्रदेश में आखिरकार कमल खिल गया. राज्य में लोग नए सरकार के नेतृत्व में नए साल में विकास की नई सुबह देखेंगे.’’ भाजपा में विलय के फैसले पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिस्थितियों ने विधायकों को लोगों एवं राज्य के हित में यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरुणाचल प्रदेश, पेमा खांडू, बीजेपी, पीपीए, Arunachal Pradesh, Pema Khandu, BJP, PPA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com