विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

योगेंद्र यादव का दावा, 2019 में बीजेपी खो सकती है 100 सीटें, पीएम मोदी की लोकप्रियता गिरी

बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कम से कम 100 सीटें खो सकती है. यह दावा चुनाव विश्लेषक और स्वराज इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने किया है.

योगेंद्र यादव का दावा, 2019 में बीजेपी खो सकती है 100 सीटें, पीएम मोदी की लोकप्रियता गिरी
योगेंद्र यादव के मुताबिक पीएम मोदी की लोकप्रियता भी गिरी है.
नई दिल्ली:

केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कम से कम 100 सीटें खो सकती है. यह दावा चुनाव विश्लेषक और स्वराज इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने किया है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी की लोकप्रियता में तो गिरावट आई ही है, साथ ही पीएम मोदी की लोकप्रियता भी गिरी है'. योगेंद्र यादव ने कांग्रेस की भी आलोचना की और कहा कि पार्टी की नींद अभी तक नहीं टूटी है और आत्मतुष्टि का भाव बना हुआ है. उन्होंने मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन का हवाला देते हुए कांग्रेस को एक 'अयोग्य पार्टी' बताते हुये कहा कि वह एक ऐसे अवसर को हासिल करने के लिए तैयार नहीं है जो उसकी तश्तरी में आया है.

अपनों से दूर होती जा रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, किसी ने खुद छोड़ा तो कोई हुआ बेदखल

कांग्रेस और भाजपा के बीच तुलना करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, 'कांग्रेस की निद्रा भंग नहीं हुई है. वह सो रही है. यह लापरवाही है. उन्होंने कहा कि यदि वे सोच रहे हैं कि इससे 2019 का चुनाव जीता जा सकेगा, तो वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं. भाजपा उदासीन नहीं है. भाजपा इस देश के लिए विनाशकारी है लेकिन वह सक्रिय है. यह अंतर है'. यादव ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 10 एजेंसियों को किसी के कंप्यूटर में इंटरसेप्शन करने की अनुमति देने के फैसले का उदाहरण देते हुये कि भाजपा विनाशकारी रास्ते पर चल रही है. (इनपुट- भाषा से भी)

 

2019 चुनाव किसान बनाम हिन्दू-मुसलमान : योगेंद्र यादव​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogendra Yadav, BJP, PM Modi, 2019 Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com