विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

मुंगेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद हालात काबू में, DIG बोले- इलाके में पुलिस बल तैनात, गश्त कर रहे अधिकारी

चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने वहां के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह का तबादला कर दिया है. मानवजीत सिंह ढिल्लो को नया एसपी और रचना पाटिल को नया डीएम बनाया गया है.

मुंगेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद हालात काबू में, DIG बोले- इलाके में पुलिस बल तैनात, गश्त कर रहे अधिकारी
बिहार के मुंगेर जिले में उपद्रवियों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी और वहां खड़ी पुलिस की गाड़ियों को फूंक दिया.
मुंगेर:

बिहार के मुंगेर में गुरुवार को तब फिर से हालात बेकाबू हो गए, जब उपद्रवियों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी और वहां खड़ी पुलिस की गाड़ियों को फूंक दिया. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग और एक शख्स की मौत से गुस्साए लोगों ने एसडीओ और एसपी दफ्तर और आवास पर भी पथराव किया. इस दौरान भीड़ ने गोलीकांड के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भी किया और मुगेर की एसपी लिपि सिंह और एसडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने कहा है कि अब वहां हालात काबू में है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और इलाके में अधिकारी लगातार गश्त और निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि थाने में आग लगाने वालों और डीएसपी और एसडीओ दफ्तर और आवास में पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. उन्हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी.

मुंगेर हिंसा: चुनाव आयोग ने SP और DM को तत्‍काल प्रभाव से हटाने को कहा, जांच के आदेश दिए

हालांकि, उन्होंने 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि फिलहाल ये मामला जांच के अधीन है.

'जंगलराज का युवराज' पर PM मोदी को तेजस्वी का जवाब- 'जरा बेरोजगारी, भुखमरी पर भी बोल लेते'

चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने वहां के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह का तबादला कर दिया है. मानवजीत सिंह ढिल्लो को नया एसपी और रचना पाटिल को नया डीएम बनाया गया है.  इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा एओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं. आयोग ने सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है.

वीडियो: सिटी सेंटर: मुंगेर में गोलीकांड के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Munger, Munger Violence, Attack On Sp Office, Nitish Kumar, Bihar Police, Durga Puja, Police Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com