बिहार के गोपालगंज के उच्चका गांव प्रखंड के इटावा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण केंद्र पर जो हुआ, वह बेहद दुखद है. दरअसल, ग्रामीण इतनी बड़ी संख्या में यहां पहुंच गए कि उन्हें लंबी कतार लगानी पड़ी. इस दौरान लाइन में खड़े होने को लेकर ऐसा विवाद बढ़ा कि धक्का-मुक्की होते-होते कुछ लोग दौड़ा-दौड़ा कर एक दूसरे की पिटाई करने लगे. इसी पिटाई के लाइव वीडियो को किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे को पीट रहे हैं.
गोपालगंज के इटवा गॉव के आंगनबाड़ी केंद्र पर वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है।जहाँ ग्रामीण इतनी संख्या में पहुँच गये कि लंबी कतार लगानी पड़ी।लाइन में खड़े होने ऐसा विवाद बढ़ा की धक्का मुक्की होते होते कर कुछ लोग दूसरे को पिटाई करने लगे @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/QTWHU8fy00
— manish (@manishndtv) August 13, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इससे पहले भी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी पहले हम टीका लगवाएंगे को लेकर दो ग्रुप आपस में भिड़ गए थे. दोनों के बीच थप्पड़ शुरू हुए और बाद में बात जमकर मारपीट शुरू हो गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा कर दोनों पक्षों को शांत किया.
बता दें कि बिहार में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं. गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक- बिहार में कुल 43 नए मामले सामने आए. 16 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला. इसके साथ ही बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 272 हो गई है. वहीं बिहार के कई जिलों में बाढ़ आ गई है. गंगा उफान पर है. यहां हर घंटे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है.एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं