विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

बिहार चुनाव: GDSF प्रत्‍याशियों के ल‍िए उपेंद्र कुशवाहा और असद्दुदीन ओवैसी की साझा रैलियां 24 अक्‍टूबर से

पहले चरण के लिए दोनों नेताओं की साझा रैली 24 व 25 अक्‍टूबर को होगी. दूसरे व तीसरे चरण के लिए तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा.

बिहार चुनाव: GDSF प्रत्‍याशियों के ल‍िए उपेंद्र कुशवाहा और असद्दुदीन ओवैसी की साझा रैलियां 24 अक्‍टूबर से
उपेंद्र कुशवाहा और असद्दुदीन ओवैसी 24 और 25 अक्‍टूबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे (फाइल फोटो)
  • 24 और 25 को होगी दोनों नेताओं की साझा रैली
  • दूसरे, तीसरे चरण के लिए तारीखों का ऐलान बाद में होगा
  • ग्रैंड डेमाक्रेटिक सेक्‍युलर फ्रंट के प्रत्‍याशियों के लिए मांगेंगे वोट
नई दिल्ली:

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Polls) के लिए ग्रैंड डेमोक्रैटिक फ्रंट (GDSF) के उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra kushwaha)और एआईएमआईएम (AIMIM) के सदर और सांसद असद्दुदीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की साझा रैली होगी. रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने यह जानकारी दी.

चुनावी फॉर्म में नजर आए लालू यादव, बोले- नीतीश आप थक गए हैं, आराम कीजिए

उन्‍होंने बताया कि पहले चरण के लिए दोनों नेताओं की साझा रैली 24 व 25 अक्‍टूबर को होगी. दूसरे व तीसरे चरण के लिए तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा.मलिक ने बताया कि कुशवाहा व ओवैसी की साझा रैली की शुरुआत कुर्था से होगी. 24 अक्‍टूबर को दोनों नेता सुबह 10:00 बजे कुर्था में साझा चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कुर्था के बाद भभुआ (11 बजे), बक्सर (12 बजे), दिनारा (1 बजे), नौखा (2 बजे), अरवल (3 बजे) और अंतिम चुनावी सभा ओबरा में होगी. ओबरा की सभा के बाद दोनों नेता पटना लौट आएंगे.

चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार ने किया अन्याय, जानें तेजस्वी यादव ने क्यों कही ये बात

 मलिक के मुताबिक 25 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे पहली चुनावी सभा शेखपुरा में होगी. उसके बाद मुंगेर (11 बजे), तारापुर (12 बजे), सुलतानगंज (1 बजे) और बांका में दो बजे उपेंद्र कुशवाहा व असद्दुदीन ओवैसी सभा का संबोधित करेंगे. यहां से दोनों नेता कटिहार में चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे.

तेजस्वी यादव की रैली में उमड़ रही भीड़, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Elections 2020, Bihar News, Bihar Assembly Polls, JDSF, Upendra Kushwaha, Asaduddin Owaisi, BiharAssemblyElection2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com