विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

बिहार चुनाव : BJP ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, सुशांत राजपूत के चचेरे भाई का भी नाम

आज जारी हुई लिस्ट में 35 प्रत्याशियों के नाम हैं और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे और अंतिम चरण में वोटिंग होगी. 

बिहार चुनाव : BJP ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, सुशांत राजपूत के चचेरे भाई का भी नाम
नई दिल्ली/पटना:

Bihar Assembly Elections : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह को भी टिकट दिया गया है. नीरज सिंह को छातापुर विधानसभा से बीेजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. नीरज सिंह इस सीट से 3 बार के विधायक हैं. वहीं आज जारी की गई लिस्ट में दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह का भी नाम हैं.

निशा सिंह को प्राणपुर से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है. उनके पति और बिहार सरकार में मंत्री विनोद सिंह की दो दिन पहले कोरोना के चलते मौत हो गई थी.

आज जारी हुई लिस्ट में 35 प्रत्याशियों के नाम हैं और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे और अंतिम चरण में वोटिंग होगी.  बता दें कि राज्‍य में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के तहत 71 सीटों पर 28 अक्‍टूबर को, दूसरे चरण के अंतर्गत 94 सीटों पर 3 नवंबर को और तीसरे चरण के तहत 78 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी और नतीजें आएंगे.

दूसरी लिस्ट में 46 नाम
भाजपा ने 11 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इसमें भागलपुर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे को टिकट नहीं मिला है. पार्टी ने इस सीट से भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडे को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने पटनासाहिब से नंदकिशोर यादव, गोपालगंज से सुभाष सिंह, सीवान से ओम प्रकाश यादव, छपरा से सीएन गुप्ता, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, बिहार शरीफ से सुनील कुमार को टिकट दिया है. बेतिया से रेणु देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

पहली बैठक में 27 प्रत्याशियों का हुआ था ऐलान
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक छह अक्टूबर को हुई थी. इसमें 27 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी. पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुई शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई सीट से उम्मीदवार बनाया था. 

बिहार चुनाव पर BJP कोर ग्रुप की बैठक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembley Election 2020, BJP Third List Of Candidates, Bihar BJP, BJP List Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com