विज्ञापन
This Article is From May 31, 2015

बिहार : बक्सर में बस पलटने से 6 बारातियों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Also Read in
बिहार : बक्सर में बस पलटने से 6 बारातियों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
बक्सर: बारातियों को लेकर लौट रही एक बस रविवार सुबह एक खड्ड में गिर गई, जिसमें छह बरातियों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना बक्सर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निकरित गांव के पास हुई।

जिलाधिकारी रमन कुमार ने बताया कि मृतकों में अनु कुमार राय (50), निरंजन कुमार राय (55), विकू राय (16), अविनाश कुमार राय (17) अखिलेश कुमार राय (30) और बस का क्लीनर घनश्याम लाल (30) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग बक्सर जिला मुख्यालय में एक शादी समारोह में भाग लेकर रोहतास जिले के डेहरी आन सोन लौट रहे थे। उनकी बस अनियंत्रित होकर बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर निकरित गांव के पास सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर गई।

रमन ने बताया कि घायलों में 14 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेफर कर दिया गया है तथा अन्य घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में जारी है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बारात, बक्सर, जिलाधिकारी, Bihar, Baksar, Accident, Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com