विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2020

कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 6 विधायकों ने दिया इस्तीफा

मणिपुर जहां सोमवार को सीएम एन बीरेन सिंह की अगुवाई में चल रही बीजेपी सरकार को खतरा दिख रहा था. वहीं एक बड़े उलटफेर में विपक्षी दल कांग्रेस ने आज एक साथ अपने 6 विधायक गवां दिए हैं.

कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 6 विधायकों ने दिया इस्तीफा
मणिपुर में कांग्रेस के 6 विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं.
  • सोमवार को हुआ था विश्वास मत
  • कांग्रेस के 8 विधायक थे नदारद
  • बीजेपी सरकार ने हासिल किया था बहुमत
नई दिल्ली:

मणिपुर जहां सोमवार को सीएम एन बीरेन सिंह की अगुवाई में चल रही बीजेपी सरकार को खतरा दिख रहा था. वहीं एक बड़े उलटफेर में विपक्षी दल कांग्रेस ने आज एक साथ अपने 6 विधायक गवां दिए हैं.. ये 6 विधायक उन्हीं 8 में से हैं जो सोमवार को हुए विश्वास मत के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन कर सदन से नदारद रहे हैं. इन सभी 6 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कांग्रेस के इन विधायकों के नदारद रहने से राज्य की बीजेपी गठबंधन सरकार ने आसानी से बहुमत पा हासिल कर लिया. विधायकों के इस्तीफे की जानकारी कांग्रेस के विधायक ओ हेनरी सिंह ने दी है.. जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनमें विधायक हेनरी सिंह के अलावा इस्तीफा देने वालों में ओइनम लुखोई (वांगोई सीट), मोहम्मद अब्दुल नासीर (लिलोंग सीट), पोनम ब्रोजन (वांगजिंग तेंठा सीट), नगमथांग होकिप (सैतू सीट) और गिनसुआनहु (सिंघट सीट) शामिल हैं. 

शहरों में 'मनरेगा' और पूरे देश में 'न्याय' लागू हो : राहुल गांधी

इन विधायकों ने कांग्रेस के नेता ओ इबोबी सिंह के नेृतत्व में विश्वास की कमी की बात कही है. उन्होंने कहा कि इनकी वजह से सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार नहीं बनाई पाई है. हालांकि इन विधायकों के इस्तीफों को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से स्वीकार किया जाना बाकी है. कांग्रेस बागी विधायक ओ हेनरी सिंह ने कहा अब सभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफे की तैयारी कर रहे हैं. कांग्रेस के इन विधायकों का सदन से गायब रहना सीएम एन बीरेन्द्र सिंह के लिए बड़ी राजनीतिक कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले राज्य सरकार पूरी तरह से संकट में घिरी दिखाई दे रहे थी. 

पायलट की 'घर वापसी' के बाद होने वाली BJP विधायकों की बैठक रद्द, पार्टी ने बताई यह वजह

लेकिन सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत जीत लिया.  सिंह के विश्वास प्रस्ताव को विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लंबी चर्चा के बाद मत-विभाजन के लिए रखा गया जिसमें सरकार सफल रही  मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 24 विधायक हैं. तीन विधायकों के इस्तीफे और दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की संख्या 53 है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manipur, Congress, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com