विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2020

दिल्‍ली: लॉकडाउन में साइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ीं, दो चोरों के पास से 13 साइकिलें बरामद

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से लगातार हौजखास इलाके से महंगी साइकिलें चोरी हो रही थीं. एक टीम बनाकर जांच शुरू हुई और तमाम जगहों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो संदिग्धों का सुराग मिल गया.

दिल्‍ली: लॉकडाउन में साइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ीं, दो चोरों के पास से 13 साइकिलें बरामद
दोनों चोरों के पास से बरामद की गई साइकिलें
  • स्‍वस्‍थ रहने के लिए साइकिलिंग कर रहे लोग
  • दिल्‍ली पुलिस ने दो साइकिल चोरों को पकड़ा
  • चोरी करने के बाद ये कबाड़ी को भेज देते थे साइकिलें
नई दिल्ली:

लॉकडाउन के बाद कोरोना के खौफ से लोग स्‍वस्‍थ रहने के लिए पार्कों में खूब पसीना बहा रहे हैं तो बड़ी संख्या में लोग साइकिलिंग भी कर रहे हैं, साइकिलों (Bicycle) की बिक्री भी खूब बढ़ी है. लोग महंगी साइकिलें खरीद रहे हैं और रोज साइकिल से कई किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं. इसी बीच सड़कों पर साइकिलों की बाढ़ देखकर चोर भी सक्रिय हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही 2 साइकिल चोर (Bicycle thieves)पकड़े हैं. इनके पास से 13 महंगी साइकिलें बरामद की गई हैं.

Salman Khan मास्क पहन साइकिल चलाते आए नजर, फैन्स दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से लगातार हौजखास इलाके से महंगी साइकिलें चोरी हो रही थीं. एक टीम बनाकर जांच शुरू हुई और तमाम जगहों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो संदिग्धों का सुराग मिल गया और आखिरकार ज्वालापुरी के रहने वाले रोहित और कमल नाम के 2 लड़कों को पकड़ा गया और उनके पास से चोरी की गई 13 महंगी साइकिलें बरामद हुईं. आरोपियों ने बताया कि साइकिलें चोरी करना आसान है और ज्यादा रिस्क भी नहीं है. अभी साइकिलें  बड़े आसानी से मिल भी रहीं थीं. चोरी करने के बाद साईकिल किसी कबाड़ी के बेच देते थे जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

लॉकडाउन की वजह से बढ़ा साइकिलिंग का क्रेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bicycle Thieves, Covid-19 Time, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com