भरतपुर:
भरतपुर की एक महीने की बच्ची दामिनी को इलाज के लिए जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने से दामिनी अपने पिता की छाती से चिपककर रहती थी, जब उसके पिता रिक्शा चलाते थे। दामिनी के जन्म के पांच दिन बाद ही उसकी मां की मौत हो गई। घर में देखभाल करने के लिए दूसरा कोई नहीं था।
सरकारी अस्पतालों में धक्के खाने के बाद अब दामिनी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दामिनी का इलाज डॉक्टर अशोक गर्ग फ्री में कर रहे थे, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे जयपुर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत खराब है। वह वेंटिलेटर पर है। लोग दामिनी के लिए दुआ मांग रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Baby Damini, Bharatpur, Rickshaw Puller, Rickshaw Puller Daughter, बेबी दामिनी, भरतपुर, रिक्शा चलाने वाला, रिक्शा चलाने वाले की बच्ची