विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

बीटिंग रिट्रीट समारोह में इस बार जलवा बिखेरेंगे करीब 1000 ड्रोन

यह पहली बार होगा, जब बीटिंग रिट्रीट समारोह किसी लेजर शो और ड्रोन शो का गवाह बनेगा.

बीटिंग रिट्रीट समारोह में इस बार जलवा बिखेरेंगे करीब 1000 ड्रोन
बीटिंग रिट्रीट समारोह पहली बार किसी लेजर शो और ड्रोन शो का गवाह बनेगा (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली:

राष्ट्रीय राजधानी में 29 जनवरी को होने वाले वार्षिक बीटिंग रिट्रीट समारोह में इस बार लगभग एक हजार ड्रोन जलवा बिखेरते नजर आएंगे. IIT दिल्ली से जुड़ा एक स्टार्टअप आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनजर इन ड्रोन के शो का प्रदर्शन करेगा. रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि बीटिंग रिट्रीट समारोह में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की प्राचीरों पर पहली बार एक लेजर शो आयोजित किया जाएगा. 

इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा खास

यह पहली बार होगा, जब बीटिंग रिट्रीट समारोह किसी लेजर शो और ड्रोन शो का गवाह बनेगा. दोनों आयोजन बीटिंग रिट्रीट में पारंपरिक सैन्य धुनों के साथ होंगे.अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी दिल्ली का स्टार्टअप ‘बोटलैब' ड्रोन प्रदर्शित करेगा जिसका आजादी के 75 वर्ष पर आधारित होगी. इसी के साथ भारत स्थानीय रूप से निर्मित ड्रोन को इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शित करने वाला चौथा देश बन जाएगा. अभी तक चीन, रूस और अमेरिका इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन शो आयोजित कर पाए हैं.

26 जनवरी परेड : कोरोना के चलते कार्यक्रम में कई बदलाव, वैक्सीनेशन सर्टिफ़िकेट दिखाने पर ही एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beating Retreat Ceremony, 1, 000 Drones, IIT-Delhi Startup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com