विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कोरोना संक्रमित (Coronavirus) पाए जाने के बाद केंद्रीय बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट
अमित शाह (Amit Shah) से एक दिन पहले मुलाकात करने वाले बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने खुद को किया आइसोलेट.
नई दिल्ली:

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कोरोना संक्रमित (Coronavirus) पाए जाने के बाद केंद्रीय बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया, 'मैं एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह जी से मिला था. डॉक्टरों ने मुझे अपने परिवार के सदस्यों से दूर रहने की सलाह दी है. अगले कुछ दिनों में मेरा टेस्ट किया जाएगा. 
 


बता दें कि देर शाम गृहमंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. इसके साथ-साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने को कहा था.
 


अमित शाह ने ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं.  मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.' अमित शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि अमित शाह ने शनिवार को आईसीसीआर के एक वेबीनार में हिस्सा लिया था. लोकमान्य तिलक की सौंवी पुण्यतिथि पर आयोजित इस वेबीनार में विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे. इससे पहले बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई थी और अमित शाह उस बैठक का हिस्सा भी थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

VIDEO: कोरोनावायरस से संक्रमित हुए अमित शाह

लेखक के बारे में
img
परिणय कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babul Supriyo, Amit Shah, Coronavirus, Amit Shah Tests Covid Positive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com