विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2018

बाबुल सुप्रियो ने दी टांग तोड़ने की धमकी, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत को कामयाबी, 5 बड़ी खबरें

बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दिव्यांगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स को 'टांग तोड़ डालने' की धमकी दे डाली.

बाबुल सुप्रियो ने दी टांग तोड़ने की धमकी, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत को कामयाबी, 5 बड़ी खबरें
बाबुल सुप्रियो ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दिव्यांगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स को 'टांग तोड़ डालने' की धमकी दे डाली. अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच में जुटी एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 3,600 करोड़ रुपये की डील के कथित बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है. वहीं, सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और हमारा सियासी दख़लअंदाज़ी में कोई विश्वास नहीं है. दूसरी तरफ, NSUI ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष अंकिव बसोया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया. वहीं, तेलंगाना के नालगोंडा में 23 वर्षीय शख़्स की उसकी गर्भवती पत्नी के सामने बेरहमी से हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पढ़ें खबरें विस्तार से. 

1 - दिव्यांगों के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दे डाली 'टांग तोड़ डालने' की धमकी 

दिव्यांगों के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दे डाली 'टांग तोड़ डालने' की धमकी

बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दिव्यांगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स को 'टांग तोड़ डालने' की धमकी दे डाली. 

2 - अगस्ता वेस्टलैंड केस में भारत को बड़ी कामयाबी, बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का आदेश

अगस्ता वेस्टलैंड केस में भारत को बड़ी कामयाबी, , बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का आदेश

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है. दुबई की एक अदालत ने  क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है. 

3 - इस देश में मुसलमान नहीं रहेंगे, तो ये हिंदुत्व नहीं होगा : मोहन भागवत 

इस देश में मुसलमान नहीं रहेंगे, तो ये हिंदुत्व नहीं होगा : मोहन भागवत

सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हमारा सियासी दख़लअंदाज़ी में कोई विश्वास नहीं है. नागपुर से किसी को कोई फ़ोन नहीं जाता. लेकिन राष्ट्रनीति से जुड़े मसलों पर हम ज़रूर पूरी मज़बूती से अपनी बात रखते हैं. 

4 - ABVP के पैनल से जीते डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री फर्जी, NSUI ने किया दावा

ABVP के पैनल से जीते डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री फर्जी, NSUI ने किया दावा

NSUI ने अंकिव बसोया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया. बहरहाल, एबीवीपी ने कहा कि बसोया की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की उचित जांच-पड़ताल के बाद ही यूनिवर्सिटी ने उन्हें दाखिला दिया था. 

5 - तेलंगाना : अंतरजातीय शादी करने वाले शख़्स की हत्या के लिए दी गई थी 1 करोड़ की सुपारी, ISI से भी लिंक 

तेलंगाना : अंतरजातीय शादी करने वाले शख़्स की हत्या के लिए दी गई थी 1 करोड़ की सुपारी, ISI से भी लिंक

तेलंगाना में 23 वर्षीय शख़्स की उसकी गर्भवती पत्नी के सामने बेरहमी से हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.  पुलिस सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि गैंग को 1 करोड़ रुपये में सुपारी दी गई थी. दूसरी तरफ, इस गैंग के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से लिंक की बात भी सामने आ रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babul Supriyo, Agusta Middleman Christian Michel, Mohan Bhagwat, Ankiv Baisoya, Ankiv Baisoya Fake Degree, Nalgonda Honour Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com