असम में मंगलवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 8,072 नए मामले सामने आए जो कि महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले रहे. राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 6,61,789 मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले, एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सोमवार को सामने आए थे. सोमवार को 6,982 लोग कोविड-19 के संक्रमित पाए गए थे. असम में क्रिसमस, नए साल और बिहू उत्सव के बाद कोविड के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है.
कोविड के लिए राज्य के नोडल अधिकारी बसंत हजारिका ने कहा, "हो सकता है कि बिहू और अन्य त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ के कारण असम में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई हो. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के काफी तेजी से संक्रमण फैलाने के कारण लोगों को एक जगह पर एकत्रित होने और भीड़-भाड़ से बचने की जरूरत है."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
असम में पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 12.62 प्रतिशत हो गया, जो सोमवार को 10.75 प्रतिशत पर था. राज्य के लिए चिंता की बात यह है कि यहां एक्टिव केसों की संख्या वर्तमान में 29,560 है.
हालातों से चिंतित गुवाहटी के निवासी शाहजहां ने एनडीटीवी को बताया, "लोगों ने मास्क का इस्तेमाल करना बहुत हद तक कम कर दिया है. कुछ लोगों ने टीके का राजनीतिकरण कर दिया, लेकिन सच्चाई यह है कि टीकों की वजह से किसी की जान नहीं गई है."
मंगलवार को दर्ज हुए कुल मामलों में करीब 2000 केस अकेले गुवाहाटी में रिपोर्ट किए गए हैं. असम की राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट सर्वकालिक उच्च स्तर 20.62 प्रतिशत पर है. 9000 के करीब एक्टिव केस हैं. राज्य के अन्य प्रमुख कोविड हॉटस्पॉट में डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, जोरहाट और सिलचर शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं