विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2022

असम: कर्बी आंगलोंग में हथियार, गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद

दीफू पुलिस थाने के प्रभारी जे एस खोबुंग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियार एवं गोला-बारूद कर्बी डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट (केडीएलएफ) के स्वयंभू मुखिया जैकसन रोंगहांग ने वहां छिपाए थे. पिछले साल दिसंबर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रोंगहांग की मौत हो गई थी.

असम: कर्बी आंगलोंग में हथियार, गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद
थाना प्रभारी ने बताया कि जब्ती के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
दीफू:

असम के कर्बी आंगलोंग जिले के वन क्षेत्र से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि ये हथियार आतंकवादी संगठन केडीएलएफ के होने का संदेह है. उन्होंने बताया कि हथियार और गोला-बारूद दीफू-लुमडिंग रोड के पास एक वनस्पति उद्यान के पीछे जंगल में जमीन के नीचे छिपा कर रखे गए थे.

दीफू पुलिस थाने के प्रभारी जे एस खोबुंग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियार एवं गोला-बारूद कर्बी डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट (केडीएलएफ) के स्वयंभू मुखिया जैकसन रोंगहांग ने वहां छिपाए थे. पिछले साल दिसंबर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रोंगहांग की मौत हो गई थी.

उन्होंने बताया कि पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए इलाके में तलाश कर रही थी और अंतत: शनिवार दोपहर उसने जखीरा बरामद कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्ती के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

जखीरे में प्वाइंट 22 राइफल, प्वाइंट 303 राइफल, एक देसी तमंचा, बहुत सारे हथगोले और डेटोनेटर, मैगजीन तथा अलग-अलग किस्म के विस्फोटक मिले हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, Assam Police, Arms Catch In Assam, Deephu, Karbi Anglong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com