विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

BJP विधायक का दावा: भगवान कृष्ण की तरह बांसुरी बजाने पर ज्यादा दूध देती हैं गायें

सिल्चर से विधायक पॉल ने कहा था कि अगर भगवान कृष्ण की धुन में बांसुरी बजाई जाए तो कई गुना दूध बढ़ जाता है.

Also Read in
BJP विधायक का दावा: भगवान कृष्ण की तरह बांसुरी बजाने पर ज्यादा दूध देती हैं गायें
सिल्चर से विधायक दिलीप कुमार पॉल.
गुवाहाटी:

असम के भाजपा विधायक दिलीप कुमार पॉल ने अपने उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अगर गायें भगवान कृष्ण की धुन वाली बांसुरी सुनकर और ज्यादा दूध देती हैं. उन्होंने कहा कि एक 'प्रतिभाशाली' रिसर्च टीम ने यह साबित किया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'यह मेरा बयान नहीं है. गुजरात की एक बहुत ही प्रतिभाशाली शोध टीम ने शोध किया और यह साबित किया. भगवान कृष्ण ने टाइमपास के लिए बांसुरी नहीं बजाते थे.' सिल्चर से विधायक पॉल ने कहा था कि अगर भगवान कृष्ण की धुन में बांसुरी बजाई जाए तो कई गुना दूध बढ़ जाता है. 

उन्होंने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान में सभा संबोधित करते हुए कहा था, 'आधुनिक वैज्ञानिकों द्वारा सिद्ध किया गया है कि अगर हम भगवान कृष्ण की तरह एक विशेष धुन में बांसुरी बजाते हैं तो दूध की मात्रा कई गुना बढ़ जाएगी.'

बीजेपी विधायक ने दी धमकी- अगर मृत गायों के मालिकों को मुआवजा नहीं दिया तो फेंकेंगे पत्थर

उन्होंने कथित तौर पर तकनीक को प्राचीन काल का विज्ञान कहा था और कहा था कि 'हम इस तकनीक को आधुनिक समय में वापस लाने जा रहे हैं.'

जहां दलित MLA ने दिया धरना, वहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया 'शुद्धिकरण', किया गाय के गोबर का छिड़काव

VIDEO: आवारा गायों को घर में रखने पर यूपी सरकार देगी 900 रुपये महीना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Dilip Kumar Paul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com