विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2016

अब बादल सरकार के दिन लद गए, चुनाव में जनता मजीठिया से बदला लेगी : अरविंद केजरीवाल

अब बादल सरकार के दिन लद गए, चुनाव में जनता मजीठिया से बदला लेगी : अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ........
अमृतसर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानहानि के मामले में आज अमृतसर की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने केजरीवाल और संजय सिंह को 40-40 हज़ार के मुचलके पर ज़मानत दे दी।

पंजाब सरकार के मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में केजरीवाल समर्थकों की भीड़ जमा थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

पेशी से पहले केजरीवाल ने अमृतसर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी तादाद में मौजूद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बादल सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बादल सरकार के दिन अब लद गए। केजरीवाल के साथ संजय सिंह और भगवंत मान समेत पार्टी के कई दूसरे नेता भी मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बादल सरकार के दिन लद गए हैं। चुनाव में जनता मजीठिया से बदला लेगी। 6 महीने बाद हम सब मिलकर नया पंजाब बनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मजीठिया ने पंजाब की जवानी को नशे में डुबो दिया। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
अब बादल सरकार के दिन लद गए, चुनाव में जनता मजीठिया से बदला लेगी : अरविंद केजरीवाल
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com