सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने माहौल बिगाड़ा तो उस पर बड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि सेना अब फ्री हैंड है, और एयर स्ट्राइक के बाद के हालात से निपटने में सेना सक्षम है. जनरल रावत लखनऊ में आसियान और आसियान प्लस देशों के फील्ड मेडिकल एक्सरसाइज मेडेक्स-2019 के समापन समारोह में भाग लेने आए थे. उन्होंने कहा, "अब भी पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर कार्रवाई के लिए सेना का प्लान तैयार है. भविष्य में भी ऐसे एक्शन होंगे."
NDTV Exclusive: यह है बालाकोट IAF एयर स्ट्राइक की अनदेखी तस्वीर
सेना प्रमुख ने कहा, "एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से आए दिन हो रही गोलीबारी का सेना जवाब देने में सक्षम है. किसी भी बड़े ऑपरेशन से पहले सेना विचार करती है." उन्होंने इस मौके पर न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले की निंदा की और मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते की और घायलों को बेहतर उपचार की कामना की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत ने म्यांमार की सीमा पर किया बड़ा ऑपरेशन, चीन समर्थित 10 उग्रवादी कैंपों को किया तबाह
उन्होंने कहा, "आसियान और आसियान प्लस के 18 देशों ने मेडेक्स 2019 में अहम योगदान दिया. इसमें हमने प्राकृतिक आपदा के समय की जाने वाली राहत कार्रवाई पर अपनी तकनीक को एक-दूसरे से साझा करते हुए शानदार तरीके से अभ्यास किया." रावत ने कहा, "भारत और म्यांमार की सेनाएं मिलकर आतंक का सफाया करेंगी. यह नियमित चलने वाली प्रक्रिया है. म्यांमार और भारत ने हाल में ही आतंकी ठिकानों का सफाया करने के लिए कार्रवाई की है."
VIDEO: कितनी सफल रही एयर स्ट्राइक?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं